Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कपूरथला में नकाबपोशों ने की फायरिंग:4 लोग घायल; दो जलंधर रेफर

Date:

कपूरथला–कपूरथला जिले में फगवाड़ा के भबियाणा गांव में बुधवार रात करीब सवा 8 बजे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दी। घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही SP रुपिंदर कौर भट्टी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली।

गांव के लोगों के मुताबिक रात के समय जब लोग गांव के में ही एक जगह पर इकट्ठे बैठे थे, तो दो बाइक पर 6 युवक आए, सभी ने अपना मुंह ढका हुए था। उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें बूटा राम, सुरेंद्र पाल, बिट्टू व जशनप्रीत सिंह घायल हो गए। गांव वासियों का आरोप है कि पुलिस सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंची।

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 4 घायलों में से दो घायल बिट्टू व जश्नप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जलंधर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related