Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

वाराणसी में पति-पत्नी, सास समेत 4 की मौत,  सड़क किनारे खड़े डंपर से घुसी कार

Date:

वाराणसी–वाराणसी में सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में जीप कंपनी के जनरल मैनेजर, उनकी पत्नी, सास समेत 4 की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल के बेटा गंभीर घायल है।

टक्कर इतनी भयानक थी कि डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। गाड़ी सिमट कर आधी रह गई। पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हुआ।मंडुआडीह के बजरंग नगर कॉलोनी के रहने वाले जीप कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक पांडेय विंध्याचल से कार से घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे नेशनल हाईवे-19 पर फ्लिपकार्ट वेयर हाउस के सामने खड़े डंपर में उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई।

हादसे में दीपक कुमार पांडेय (35), उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ दीपमाला पांडेय (32), दीपक की सास फूलकेसरी देवी (55) और चांदपुर लहरतारा की अर्पिता गुप्ता (28) की मौत हुई। अर्पिता दीपमाला की फ्रेंड थीं। वहीं, दीपक का बेटा शिवांश पांडेय (12) की हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...