Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब में आप को मिली मजबूती, कई शहरों में विरोधी नेताओं ने थामा आप का दामन

Date:

फरीदकोट/लुधियाना/आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 20 मई

पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप) लगातार मजबूत हो रही है। वहीं विपक्षी पार्टियों को झटका लग रहा है। अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेता रोज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को भी कई जिलों में विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने आप का दामन थामा जिससे लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली।

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

लुधियाना में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी को बड़ा झटका दिया। यहां कांग्रेस महिला विंग की जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन एवं प्रवक्ता असरार तरीन आप में शामिल हो गए। इनके पार्टी में आने से लुधियाना लोकसभा में आप मजबूत हुई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद रहें।

लुधियाना में उपरोक्त नेताओं के अलावा कांग्रेस पार्षद सोहन सिंह गोगा और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष सतीश कुमार मामा एवं व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनको शामिल कराने में आप विधायक कुलवंत सिद्धू की खास भूमिका रही।

आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को तगड़ा झटका दिया। ब्रिगेडियर राजकुमार अकाली दल छोड़कर वापस अपनी पुरानी पार्टी आम आदमी पार्टी में लौट आए। 2017 विधानसभा चुनाव में ब्रिगेडियर राजकुमार ने बलाचौर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस मौके पर बलाचौर के विधायक संतोष कटारिया भी मौजूद रहें।

फरीदकोट लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। मोगा के कई सामाजिक कार्यकर्ता और नेता आप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में अख्तियार सिंह और डॉ रविंदर सिंह धालीवाल प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री भगवंत ने इन नेताओं को मोगा के विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। वहीं फरीदकोट के बाघापुराना हलके से जिला परिषद के सदस्य तरसेम सिंह संगम अपने साथियों समेत विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। पंजाब के लोग खुद हमारे कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। लोग कहते हैं कि दो साल में आप सरकार ने जितने काम किए उतने काम पिछले 70 सालों में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम 13-0 से यह चुनाव जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...