Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत:2 हिस्सों में कटा शरीर; हादसा या सुसाइड, जांच जारी

Date:

पंजाब के जालंधर में जिंदा रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए जालंधर जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार कर देगी।

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। शरीर का ऊपर वाली हिस्सा ट्रैक पर पड़ा था और दूसरा हिस्सा ट्रैक से बाहर। हालांकि मृतक का मुंह साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने दोनों हिस्सों को इकट्ठा कर तुरंत उसे अस्पताल भेज दिया था।

 

यह हादसा जालंधर-फिरोजपुर रेलमार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। ना ही मृतक के पास से कोई आधार कार्ड और अन्य सामान मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related