Friday, July 24, 2026
Friday, July 24, 2026

लुधियाना में ममता आशु की आप को चेतावनी:इंदी की रिहाई पर लिखा

Date:

-तैयारी थोड़ी बड़ी है सब्र रख पल-पल का हिसाब लेंगे

पंजाब के लुधियाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए रहे व पार्षद पति इंद्रजीत सिंह इंदी को कोर्ट से जमानत मिली और उसकी रिहाई हो गई। रिहाई मिलते ही भारत भूषण आशु की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिससे आप नेताओं व नगर निगम कमिश्नर को चेतावनी दी गई है।

ममता आशु ने भारत भूषण आशु के साथ इंद्रजीत इंदी की फोटो भी शेयर की है और उस पर लिखा है कि निकाल दो ये गलतफहमी हम जवाब नहीं देंगे। तैयारी थोड़ी बड़ी है सब्र रख पल-पल का हिसाब लेंगे। ज्यादा फिक्र मत करना, लाजवाब तरीके से पेश आएंगे। खानदानी लोग हैं हम दुश्मनों से भी सलीके से पेश आएंगे।

ममता आशु की इस पोस्ट से साफ है कि वो इंदी के खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है लेकिन कोर्ट के जरिए उसे रिहा करवा दिया गया है। ममता आशु ने इस पोस्ट के जरिए अफसरों और उन पर दबाव डालने वालों कहा है कि उनसे एक-एक बात का हिसाब लिया जाएगा।

ममता आशु ने कहा कि अफसर इस गलतफहमी में न रहें कि कौंसलरों पर पर्चे दर्ज करवाकर वो उन्हें चुप करा देंगे। उन्होंने कहा कि अफसर भूल जाएं कि उनके ऐसे कारनामों से कौंसलर डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए कौंसलर हर लड़ाई लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related