Saturday, October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026

माली में बड़ा आतंकी हमला: रक्षा मंत्री की कार बम धमाके में मौत, पत्नी और दो मासूम पोते-पोतियों ने भी गंवाई जान

Date:

 

बमाको: पश्चिम अफ्रीकी देश माली इस वक्त गृहयुद्ध की भीषण आग में झुलस रहा है। रविवार को राजधानी बमाको के पास एक भयानक कार बम धमाके ने पूरे देश को दहला दिया, जिसमें माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की हत्या कर दी गई है। इस कायराना हमले में न केवल रक्षा मंत्री, बल्कि उनकी दूसरी पत्नी और दो मासूम पोते-पोतियों की भी दर्दनाक मौत हो गई।

सैन्य गढ़ में घुसकर हमला
यह हमला राजधानी बमाको के बाहरी इलाके काटी (Kati) में हुआ, जिसे माली की सैन्य सरकार का सबसे सुरक्षित और प्रमुख राजनीतिक केंद्र माना जाता है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने रक्षा मंत्री के घर के बाहर खड़ी कार में बम फिट किया था। अल-कायदा से जुड़े जिहादी गुट ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन’ और तुआरेग विद्रोहियों को इस सुनियोजित साजिश के पीछे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है।

गृहयुद्ध की आग में जल रहा देश
रक्षा मंत्री की हत्या ऐसे समय में हुई है जब माली में सेना, जिहादी गुटों और अलगाववादी विद्रोहियों के बीच खूनी जंग छिड़ी हुई है। शनिवार से ही विद्रोहियों ने काटी, किडल और गाओ सहित कई प्रमुख शहरों पर एक साथ हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों ने देश की सत्ता पर काबिज सैन्य जुंटा (Junta) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रूसी सेना की वापसी और बढ़ता संकट
माली की सरकार विद्रोहियों से निपटने के लिए विदेशी मदद पर निर्भर है। इस बीच, तुआरेग विद्रोहियों ने दावा किया है कि एक समझौते के तहत माली की सेना का साथ दे रही रूसी सेना (वैगनर ग्रुप) को विद्रोहियों के कब्जे वाले किडल इलाके से वापस जाने की अनुमति दे दी गई है। रूसी सैनिकों की इस वापसी के बाद माली में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चरमरा गई है, जिससे आम जनता और सरकार दोनों पर दबाव बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

*मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भारतीय खिलाड़ियों...