Sunday, August 30, 2026
Sunday, August 30, 2026

पंजाब में बड़ी वारदात, मेडिकल स्टोर मालिक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Date:

 

 

तरनतारन : तरनतारन में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, हलका खेमकरण के अंतर्गत भिखीविंड में बलेर रोड पर स्थित बाबा दीप सिंह जी मेडिकल स्टोर के मालिक वरिंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी माड़ी मेघा के साथ गोलीबारी की घटना घटी।

 

जानकारी के अनुसार, वरिंदर सिंह अपनी दुकान पर लौट रहा था, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी जांघों में गोली मार दी। इस दौरान वरिंदर सिंह घायल हो गया और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में भिखीविंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related