Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

लुधियाना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या

Date:

 

लुधियाना : लुधियाना में एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सलेम टाबरी इलाके में शनिवार को किसी युवक ने घर में घुस कर महिला का कत्ल कर दिया। हमलावर ने महिला पर तेज़धार हथियार से हमला किया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पता चलते ही थाना सलेम टापरी की पुलिस फारैंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने महिला की पहचान बेबी जैन के रूप में की है। वारदात के समय महिला घर पर अकेली ही मौजूद थी।
पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है। वारदात का पता उस समय चला, जब उसका पति सुरिंदर बाजार से वापिस आया। उसने देखा कि महिला का शव खून से लथ पथ हालत में पड़ा था। पुलिस मामले को लेकर जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related