Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लाल किले के पास बड़ा धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि

Date:

 

नेशनल : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास रविवार शाम इको वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि धमाका हाई-इंटेंसिटी का था।

 

जानकारी के अनुसार घायलों और शवों को LNJP अस्पताल में लाया गया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी 5 से 6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें तक टूट गईं। फायर ब्रिगेड को सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

 

दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक और तकनीकी टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और जांच में जुटी हैं। एनआईए की टीम भी मौके पर रवाना कर दी गई है ताकि विस्फोट की प्रकृति और मंशा का पता लगाया जा सके। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका सीएनजी लीक, केमिकल रिएक्शन, या विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related