Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

बड़ा नाव हादसा: नदी में डूबी 22 लोगों से भरी नाव, 8 लोग लापता

Date:

 

 

नेशनल-  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ है। कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कल देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला का शव बरामद किया गया है जबकि 5 बच्चों सहित 8 लोग अभी भी लापता हैं।

भरथापुर गांव के कुछ ग्रामीण खैरटिया बाज़ार से रोज़मर्रा की खरीदारी करके लौट रहे थे। उनकी नाव जब कौड़ियाला नदी में थी तभी वह अचानक डूब गई। नाव में कुल 22 ग्रामीण सवार थे। इनमें से 13 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहे। एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में नदी के किनारे झाड़ियों में फंसी हुई मिली जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

एक महिला का शव बरामद होने के बाद भी अभी 8 लोग लापता हैं जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल (रेस्क्यू टीम) लापता लोगों की तलाश में कौड़ियाला नदी में व्यापक अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...