Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी

Date:

 

लुधियाना : मानयोग सुप्रीम कोर्ट में गैंगस्टर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित करने के लिए दायर की गई रिट को वापस लेने के लिए इंटरनैशनल एंटी-खालिस्तान आतंकवादी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के चलते थाना सदर की पुलिस ने मंड की शिकायत पर अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंड की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थानों, पवित्र वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने, मानसिक शांति भंग करने व क्षति पहुंचाने और धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस को दिए बयान में मंड ने बताया कि उसे बार-बार व्हाट्सअप पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जबकि उसे वाई प्लस सिक्योरिटी मिली है और कई बार उसका नाम टारगेट किलिंग में भी आ चुका है। उसने कुछ समय पहले ही माननीय सुप्रीम कोर्ट में गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ एक रिट दायर की थी कि उसे आतंकवादी घोषित किया जाए। उसके बाद उसे लगातार मोबाइल व इंस्टाग्राम आई.डी. के जरिए ऑडियो संदेश भेजकर धमकियां दी जा रही हैं। धमकी देने वाला खुद को शहजाद भट्टी का करीबी बता रहा है जिसने धमकाते हुए संदेश भेजा है कि उसके घर पर हैंड ग्रेनेड व राकेट लांचर से हमला किया जाएगा और देश के अलग-अलग मंदिरों समेत राम मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related