Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब में बड़ी वारदार, सैर कर रहे कांग्रेसी नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Date:

 

 

सुल्तानपुर लोधी: उप-मंडल सुल्तानपुर लोधी के गांव शाहजहांपुर में कुछ अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह जिंदा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह जिंदा पुत्र मस्सा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात करीब 8:38 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहलने के लिए जा रहे थे, तभी दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर आए और आते ही उन दोनों हथियारबंद लोगों ने मुझ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

 

इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से 6 खाली खोल भी बरामद किए हैं और उक्त व्यक्तियों का वीडियो भी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और कानून व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।

सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो एसीपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा, थाना सुल्तानपुर लोधी की एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सोनमदीप कौर, चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज डल्ला सब इंस्पैक्टर मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से 6 खाली खोल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है, जिसके बाद जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related