Saturday, August 8, 2026
Saturday, August 8, 2026

तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत:20 घायल; डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी; मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र

Date:

 

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TRTC) बस को टक्कर मार दी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हादसे में बस सवार 20 लोगों की मौत हो गई। 20 घायल हैं, 3 की हालत गंभीर है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी।

बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related