Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आ रहे हथियारों पर बड़ी कार्रवाई,  3 युवक गिरफ्तार

Date:

 

 

पट्टी  : तरनतारन जिले के बॉर्डर इलाके में ड्रोन गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। हल्का खेमकरण के गांव माड़ी मेघा के खेतों में जॉइंट ऑपरेशन करते हुए  BSF और पंजाब पुलिस थाना खालड़ा की टीम ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार युवक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई पिस्टल लेने खेतों में पहुंचे थे। सिक्योरिटी एजेंसियों को पहले ही खुफिया जानकारी मिल गई थी, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी करके कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान युवकों के पास से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related