Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Date:

 

Delhi Police Special Cell Encounter : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बुधवार तड़के रोहिणी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया जो पैरोल पर था और फरार था। यह जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई है। रोहिणी के सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ में विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान रॉबिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाईं गईं। आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस दल ने उसे काबू कर लिया।

हत्या का दोषी और फरार अपराधी

पुलिस के मुताबिक रॉबिन एक खतरनाक अपराधी है। उसे पहले ही एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा काट रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related