Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मजीठिया केस की सुनवाई अब तीन मई को

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से जुड़े ड्रग तस्करी मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा सर्च वारंट के लिए मोहाली जिला अदालत में दायर याचिका पर आज शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई। साथ ही मामले की अगली सुनवाई तीन मई तय की गई है। मजीठिया के वकील पहले दिन से मांग कर रहे है जिन लोकेशन की जांच करनी है, उनके बारे में बताया जाए। जबकि सरकारी वकील इस चीज का ऐतराज कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे जांच प्रभावित होगी।

पंजाब में सत्ता में आने के बाद CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने इस केस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया था। नई टीम IG गुरशरन सिंह संधू की सुपरविजन में काम कर रही है। इस SIT का प्रमुख IPS अफसर एस. राहुल को बनाया गया है।

टीम में AIG रणजीत सिंह ढिल्लो, DSP रघुवीर सिंह और DSP अमरप्रीत सिंह शामिल हैं। पिछली एसआईटी AIG बलराज सिंह की अगुआई में बनी थी। जिन पर अकाली दल ने मजीठिया पर केस के बदले बेटे को प्रमोशन मिलने के संगीन आरोप लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related