Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना है मुख्य उद्देश्य-महिपाल ढांडा

Date:

चंडीगढ़-17 जून- हरियाणा के विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने आज पानीपत के दिवाना और खलीला प्रहलादपुर में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार खुले दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का समाधान किया। उक्त दोनों गांव की इस कार्यक्रम में करीब 120 जन समस्याएं पहुंची।  मंत्री ने कहा कि वो राजनीति में सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं। यह सेवाभाव निरंतर जारी रहेगा।

उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर उन्हें सहूलियत देना है। उनके पास जो भी समस्याएं पहुंची है उनका निदान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए वे लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में दिवाना गांव 80 व प्रहलादपुर में 40 के करीब जन समस्याएं सामने आई। गांव के ज्यादातर लोगों ने बिजली, पानी ,जमीन, पेंशन, फैमिली आईडी से संबंधित समस्याएं रखी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की विशेष पहचान बनी है। हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है, तभी तो केंद्र सरकार में हरियाणा के तीन-तीन मंत्रियों को स्थान मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related