Monday, November 30, 2026
Monday, November 30, 2026

अजित पवार की मौत पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

Date:

 

नेशनल  : महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह विमान क्रैश में निधन हो गया है। हादसे में पवार समेत 5 अन्य लोगों की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा बुधवार सुबह 8:45 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अजित पवार अपने चार्टर्ड विमान से बारामती पहुंच रहे थे। लैंडिंग के वक्त विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया। इस भीषण दुर्घटना में अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर की जान चली गई।

राजकीय शोक और अवकाश का किया ऐलान

अजित पवार के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र में 3 दिन के राजकीय शोक और 1 दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। “अजित पवार केवल एक सहकर्मी नहीं, बल्कि मेरे एक अच्छे दोस्त थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जैसा नेता बनने में सालों लगते हैं, यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...