Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

लुधियाना में युवक का सुसाइड केस:इंग्लैंड से पत्नी ने वीडियो जारी कर कहा- पति देता था तलाक के लिए आत्महत्या की धमकी,

Date:

लुधियाना के रतनगढ़ में युवक सुनील कुमार की आत्महत्या के मामले में विदेश गई उसकी पत्नी, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। सुनील के परिवार ने किरनदीप पर गंभीर आरोप लगाए और सुनील के आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। वहीं किरनदीप ने अब इंग्लैंड से वीडियो जारी कर सुनील कुमार व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।

किरनदीप ने वीडियो में कहा कि उसका पति सुनील उसे बार-बार तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था। वो बार बार उसे आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। सुनील कुमार उसे कोर्ट में ले गया और तलाक का केस फाइल किया। तीन पेशियों के बाद तलाक मिला। उसने कहा कि सुनील का परिवार आरोप लगा रहा है कि किरनदीप ने जबरन तलाक करवाया है।

उसने कहा कि जज के सामने कोई किसी पर कैसे दबाव डाल सकता है। उसके बाद उसने उस पर विदेश जाने का दबाव डाला और फिर उसकी कांट्रैक्ट मैरिज करवाई। विदेश जाने के बाद उसने कांट्रैक्ट मैरिज खत्म कर दी और इंग्लैंड में अपनी पढ़ाई के साथ काम करने लग गई। अब वो बार-बार 50 हजार रुपए मांग रहा था जो कि उसके पास नहीं थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related