Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

लुधियाना पुलिस ने दबोचे नशा तस्कर:10 बदमाशों से मिले अवैध हथियार

Date:

लुधियाना—पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लूटपाट और डकैती की वारदातें करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस ने जब इन बदमाशों को काबू किया तो उस दौरान लुटेरों के काफी चोटें भी लग गई। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। सभी बदमाशों की आयु 20 से 25 साल के बीच है।

लुटेरों की पहचान कमल राजपुर, लवप्रीत सिंह, दीपक कुमार, सुमित शाह, सनी कुमार,सनी कुमार,आफताब आलम, मोहम्मद राजिक, आदित्या और खुशप्रीत के रूप में हुई है। सभी आरोपी ताजपुर रोड, किशोर नगर और EWS कालोनी के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा और कारतूस और तेजधार हथियार, 5 बाइक, 2 एक्टिवा और मोबाइल बरामद किए गए।

DCP रुपिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी लुधियाना के ही रहने वाले हैं। इनमें से कुछ पर पुरानी घटनाओं में भी शामिल होने के आरोप है और कुछ नए आरोपी भी शामिल हैं। इन सबकी गहनता से जांच की जा रही है कि ये किस समूह के साथ जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related