Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

 लुधियाना नगर निगम को मिला नया ‘कैप्टन’, नीरू कत्याल ने संभाली कमान!

Date:

 

 

लुधियाना:  नगर निगम की नवनियुक्त कमिश्नर नीरू कत्याल ने आज आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार (चार्ज) संभाल लिया है। दफ्तर पहुंचते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता शहर का विकास और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगी।

 

आज सुबह जब नीरू कत्याल निगम मुख्यालय पहुंचीं, तो वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। हालांकि, पदभार संभालने के तुरंत बाद ही नई कमिश्नर पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आईं। उन्होंने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की और शहर की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। महानगर के लोगों को नई कमिश्नर से काफी उम्मीदें हैं। घनी आबादी वाले लुधियाना में ट्रैफिक और सैनिटेशन हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। अब देखना यह होगा कि नीरू कत्याल अपनी नई रणनीति से शहर की सूरत बदलने में कितनी कामयाब होती हैं या नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related