लुधियाना–शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एग्रेसिव अप्रोच अपनाते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने पर फोकस किया है। सुखबीर बादल 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं पंथक कमेटी के सदस्य एवं शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने दाखा हलके में शानदार जीत हासिल करने के बाद सुखबीर बादल के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।
मनप्रीत अयाली ने साफ कर दिया कि पंथक नेताओं को एक महीने का समय है वो अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर आगे आएं। सुखबीर बादल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अगर वो शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करना चाहते हैं तो त्याग की भावना दिखानी होगी। अगर खुद को मजबूत करना है तो वो उनकी मर्जी है। उन्होंने कहा कि नहीं तो पंथ अपना फैसला लेगा।
पंथक कमेटी ने अगर शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट और अन्य पार्टियों को एकजुट कर दिया तो सुखबीर सिंह बादल के लिए 2027 विधानसभा चुनाव में परेशानी खड़ी हो सकती हे। दरअसल पंथक एकता की बात अकाली दल मान के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल के पिता भी कर चुके हैं।


