Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

दिल्ली बम ब्लास्ट का लुधियाना कनेक्शन

Date:

दिल्ली के लाल किला के बाहर हुए बम ब्लास्ट मामले में NIA अलग-अलग राज्यों में रेड कर रही है। NIA अल-फलाह यूनिवर्सिटी के उन सभी छात्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है. जिन छात्रों के यहां पढ़ाने वाले आरोपी और संदिग्ध प्रोफेसरों से लिंक सामने आ रहा है। बम ब्लास्ट का लुधियाना कनेक्शन सामने आ रहा है। 13 नवंबर को लुधियाना के बाल सिंह नगर में भी NIA ने रेड की थी।

इस दौरान टीम ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS करने वाले डॉक्टर जान निसार आलम की क्लिनिक पर दबिश दी। डॉक्टर यहां मौजूद नहीं थे तो क्लिनिक के नजदीक है चंद कदमों की दूरी पर डॉक्टर का घर है। उनके पिता से टीम ने पूछताछ की तो टीम को पता चला कि डॉक्टर जान निसार रिश्तेदारी में कुछ दिन पहले ही गांव डालखोला बंगाल गए हुए हैं।

NIA की टीम ने बंगाल में रेड कर डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूरा दिन उसने पूछताछ कर शाम को उन्हें छोड़ दिया था। सूचना है कि डॉक्टर लैपटाप और मोबाइल टीम के कब्जे में है जिसकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर से टीम ने कहा है कि जब भी उन्हें किसी तरह की इस केस में उनकी जरूरत होगी तो वह उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाएंगे और उन्हें आना पड़ेगा। आज डा. आलम को दिल्ली में NIA ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया हुआ है।

इस मामले में दैनिक भास्कर एप की टीम बाल सिंह नगर पहुंची। जहां इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि डॉक्टर की दुकान कुछ दिनों से बंद है। डॉ. आलम तो दुकान पर कम बैठते हैं, उनके पिता ही ज्यादातर लोगों को दवाई देते हैं। टीम ने जब आस-पास और पूछताछ की तो कुछ लोगों ने डॉक्टर के घर और उनके पिता के बारे जानकारी दे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related