Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

नारेबाजी के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित:संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

Date:

 

नई दिल्ली–संसद में शुक्रवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा होनी है। शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। लेकिन विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। राज्यसभा की कार्यवाही फिलहाल जारी है।

 

इससे पहले विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन करते दिखे। इनके हाथ में ट्रेड डील को ट्रैप डील बताने वाले पोस्टर थे।

 

गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास कर दिया गया। लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related