Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

पंजाब में Travel Agencies के Licence रद्द

Date:

 

बरनाला — बरनाला जिले में प्रशासनिक सख्ती दिखाई गई है। जिला मैजिस्ट्रेट टी. बेनिथ ने पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल्स रैगुलेशन रूल्स 2013 और अमैंडमैंट रूल्स 2014 के तहत 16 ट्रैवल एजैंसियों के लाइसैंस रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। ये कार्रवाई संबंधित एजैंसियों की ओर से लाइसैंस सरैंडर करने की अर्जी और उपमंडल मैजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

इन ट्रैवल एजैंसियों के लाइसैंस रद्द किए गए
* एम./एस. नवाब ट्रैवल्स – जरनैल सिंह पुत्र पिशोरा सिंह निवासी कलाल माजरा रोड, पत्ती सोधा, मालेरकलां और प्रवीण कुमार पुत्र मोहितर सिंह निवासी पत्ती सोधा, मालेरकलां वासी अनाज मंडी गेट नं. 1, बूथ नं. 70, मालेरकलां के नाम पर जारी फर्म का लाइसैंस नंबर 33/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. रद्द कर दिया गया।

* एम./एस. ग्लोबल एजुकेशन, बरनाला – नवदीप सिंह पुत्र दर्शन लाल निवासी गांव लामा, तहसील जगरा, जिला लुधियाना के नाम पर जारी लाइसेंस नंबर 47/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. भी रद्द किया गया।

* एम./एस. जे.एस.एम. – राजमोहरिंदर कौर पुत्री सुखदियाल सिंह निवासी बी-एक्स-11-1260, गोबिंद कॉलोनी, बरनाला के नाम पर जारी तीन लाइसैंस (नंबर 68/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल., 69/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल. और 70/एम.ए./डी.एम./बी.एन.एल.) रद्द कर दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related