Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब के 55 गांवों की जमीन होगी एक्वायर! लगने जा रहा बड़ा प्रोजेक्ट

Date:

 

चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों स्वरूप केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एम.ओ. आर.टी.एच.) नेश्री कीरतपुर साहिब नंगल हाईवे को चारमार्गी करने सम्बन्धी प्रोजेक्ट के लिए जमीन ग्रहण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस कदम का स्वागत करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को बधाई दी क्योंकि यह सड़क पंजाब-हिमाचल प्रदेश के बीच अहम कड़ी का काम करती है और खासकर श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी जैसे पवित्र स्थलों को जोड़ती है। श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चारमार्गी करने के लिए नंगल के 21 गांवों और श्री आनंदपुर साहिब के 34 गांवों की हाईवे के नजदीक जमीन प्राप्त की जाएगी, जिसके लागूकरण के लिए संबंधित एस. डी. एम. को अधिकार दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related