Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

लाहौर हाई कोर्ट में सरबजीत कौर केस पर सुनवाई आज

Date:

 

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के फैसले में लाहौर हाई कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई होने जा रही है, जिसमें भारतीय पति करनैल सिंह द्वारा दायर याचिका पर विचार किया जाएगा। यह मामला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है और अब आज यानी 7 अप्रैल 2026 को इसकी सुनवाई तय की गई है।

 

इस याचिका पर न्यायमूर्ति फारूक हैदर सुनवाई करेंगे। पिछली सुनवाई 2 मार्च 2026 को हुई थी, जिसमें अदालत ने इस मामले से जुड़े सभी पुराने और लंबित रिकॉर्ड को अगली तारीख तक पेश करने के निर्देश दिए थे, ताकि पूरे मामले का सही तरीके से आकलन किया जा सके।

 

याचिकाकर्ता के वकील अली चंगेजी संधू ने अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज, पुराने केसों की प्रतियां और अन्य संबंधित सामग्री प्रस्तुत करेगे । इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत इस मामले की गहराई से जांच करेगी। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में केस में देरी पर जस्टिस फारूक हैदर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब किया और कड़े निर्देश दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...