Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

खालिस्तान समर्थक बोला-नेताओं के सिरों पर न सजाएं दस्तार:

Date:

पंजाब में आने वाले गैर-सिख नेताओं के सिरों पर दस्तार सजाने को लेकर खालिस्तान समर्थकों को सख्त एतराज है। खालिस्तान समर्थक दल खालसा के परमजीत सिंह मंड ने पंजाब के राजनीतिक दलों व आम लोगों को दो टूक कहा है कि गैर-सिख नेताओं के सिर पर दस्तार न सजाई जाए।

दस्तार सिखों को गुरुओं की महान कुर्बानी से मिली है। ऐसे में जिस सिर पर दस्तार सजाई जा रही है, क्या वह उसके लायक है या नहीं? उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वोट लेने के खातिर दस्तार गैर सिखों को न पहनाई जाए।

खालिस्तान समर्थक ने कहा कि खालिस्तान बनने पर श्री करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से ले लेंगे और उसके खालिस्तान का हिस्सा बना दिया जाएगा। इसके लिए हमें इंडियन सरकार से बात करने जरूरत नहीं होगी।

दअरसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोगा रैली में भाजपा की सरकार बनने पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अपना रोड मैप बताया। अमित शाह की मोगा रैली के बाद विरोधी राजनीतिक दलों के साथ साथ खालिस्तान समर्थकों की भी टेंशन बढ़ा दी।

  • पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते: परमजीत सिंह मंड ने अपने वीडियो में कहा कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह हमारे देश पंजाब आए थे। जिससे साफ है कि वो पंजाब को भारत का हिस्सा ही नहीं मानते।
  • वोट के लिए सिर पर पगड़ी न रखें: मंड ने कहा कि जो भी नेता पंजाब आता है तो यहां के नेता उनके सिर पर पगड़ी रख देते हैं। वो भी सिर्फ वोट के लिए सिर पर पगड़ी रखते हैं। अमित शाह आए तो उनके सिर पर रखी। कांग्रेस के राहुल गांधी आए तो उनके सिर पर रख दी। पंजाब के नेता ऐसा न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...