Wednesday, September 30, 2026
Wednesday, September 30, 2026

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें:MP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे

Date:

देश भर के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान का मौसम जारी है। यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई।

बिहार के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। गयाजी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के 42 जिलों में भी कल बारिश हुई। इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन जैसे कई बड़े शहर भी शामिल हैं।

MP में बारिश से न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी 12.6°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, इंदौर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और भोपाल में 16.6°C दर्ज किया गया।

इधर, राजस्थान में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और ओले गिरे। श्रीगंगानगर में कोहरा छाने से विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। दिल्ली में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related