Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में करेंगे प्रचार, पहले गोल्डन टेंपल में टेकेंगे माथा

Date:

पंजाब- आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब आएंगे। केजरीवाल अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद AAP की चुनावी कैंपेन को धार देंगे। शाम 6 बजे उनका अमृतसर में पार्टी के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में रोड शो होगा। उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का पंजाब का यह पहला दौरा है। इससे पहले मार्च में गिरफ्तारी से पहले वह पंजाब आए थे। 12 मार्च को उन्होंने मोहाली में AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया था। इसके बाद 21 मार्च को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पंजाब में CM भगवंत मान खुद चुनाव की कमान संभाल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related