Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

तरनतारन जीत पर केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक जीत

Date:

 

चंडीगढ़–तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जीत को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। वहीं मनीष सिसोदिया ने इसे लोगों का विकास और केजरीवाल पर भरोसा बताया।

 

जीत के तुरंत बाद पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस को 2027 की दौड़ से बाहर बताया और बीजेपी को पंजाब में वोट न मिलने का दावा किया। धालीवाल ने धार्मिक मुद्दों को खारिज करके विकास को निर्णायक कारक बताया।

 

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया और कहा कि बीजेपी चाहे जितने मुख्यमंत्री भेज दे, पंजाब में जीतना संभव नहीं। AAP इसे सेमीफाइनल की जीत बताते हुए अब 2027 के ‘फाइनल’ की तैयारी में जुटे होने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related