Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह, वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे PM मोदी

Date:

आज कारगिल विजय दिवस है। 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारतीय सेना के जवानों ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर कारगिल वॉर में पाकिस्तान को हराया था।

84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए थे, जबकि 1,363 घायल हुए थे। वहीं पाकिस्तान के 400 से अधिक सैनिक मारे गए।कारगिल विजय दिवस की 25वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल जाएंगे। वे द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।​​

यहां पीएम मोदी 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि देंगे। उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। द्रास में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के मौके पर 24 से 26 जुलाई तक कार्यक्रम हो रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related