Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हरियाणा में कांवड़ियों की पिकअप हाईवोल्टेज तारों से टकराई:2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Date:

यमुनानगर—हरियाणा के यमुनानगर जिले में मंगलवार सुबह डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आ गई। इस हादसे में 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान कुलदीप और हरीश के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रिंकू और सुमित शामिल हैं। गाड़ी में करीब 15 कांवड़िए सवार थे, जो यमुनानगर के गुमथला गांव से हरिद्वार जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के गुमथला गांव से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी हरिद्वार के लिए तैयार हुई। ये लोग हरिद्वार के लिए जाने से पहले गांव में ही मंदिर में माथा टेकने गए। इसके बाद गांव में गाड़ी से फेरी लगा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों ने बारिश से बचने के लिए पिकअप गाड़ी पर तिरपाल डाली हुई थी। उस तिरपाल को रोकने के लिए बीच में लोहे का एक पाइप लगाया हुआ था। जब उनकी गाड़ी गांव में गलियों से गुजर रही थी, उसी दौरान तिरपाल से ऊपर निकला लोहे का पाइप गांव में बिजली सप्लाई कर रही हाइवोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। इससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया।
इससे गाड़ी में सवार लोगों को बिजली का जोरदार झटका लगा। साथ ही गाड़ी के 3 टायर भी फट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related