Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

बांग्लादेश लड़ाकू विमान क्रैश में स्कूल तबाह, अब तक 27 लोगों की मौत, कई बच्चों की हालत गंभीर

Date:

 

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को हुए भीषण विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों में 25 बच्चे भी शामिल हैं, जिसने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है।यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब चीन में बना एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण लड़ाकू विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। यह विमान ढाका के उत्तरा इलाके के दियाबारी में स्थित ‘माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज’ की दो मंजिला इमारत से टकरा गया।

हादसे में विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम की भी मौत हो गई।मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद युनुस के विशेष सलाहकार सैदुर रहमान ने बताया कि शुरुआती जानकारी में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन सोमवार रात तक यह संख्या बढ़कर 27 हो गई। हादसे में करीब 170 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...