Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को नदी में फेंका, मासूम की मौत

Date:

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गयी थी और उसने उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन उसकी (महिला की) इस हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related