Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

दिल्ली के लाल किला से ₹1 करोड़ का कलश चोरी:760gm सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे; जैन समारोह की घटना, लोकसभा स्पीकर भी आए थे

Date:

दिल्ली के लाल किला परिसर से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे।

यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर को एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कलश समारोह के बीच में मंच से गायब हो गया।

पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को भी वे पूजा के लिए कलश लाए थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई दी हैं। उसकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लाल किला में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। इससे पहले, 2 अगस्त को लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक डमी बम का पता नहीं लगा पाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related