Monday, July 20, 2026
Monday, July 20, 2026

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर ह’त्या

Date:

 

पंजाब  : पंजाब के जगराओं से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। 5-6 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अज्ञात लोग फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक खिलाड़ी की पहचान जगराओं के गांव गिद्दड़विंडी निवासी रणधीर सिंह के पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की और उसके बाद उस पर गोली चला दी। वहीं हैरान करने वाला मामला यह है कि महज थोड़ी ही दूरी पर एस.एस.पी. कार्यालय है। फिर भी अज्ञात लोग इस वारदात को अंजाम दे गए। यह एक गंभीर मामला है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है कि ताकि अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ लग जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related