Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बने झींडा

Date:

कुरुक्षेत्र–हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) को आज नया प्रधान मिल गया। जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। गुरमीत सिंह मित्ता को सीनियर वाइस प्रधान, गुरबीर सिंह को वाइस प्रधान, अंग्रेज सिंह को महासचिव और बलविंदर सिंह को सहसचिव बनाया गया है।
करनैल सिंह, पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह, जगतार सिंह मान और टीपी सिंह को मेंबर चुना गया।
झींडा को प्रधान बनाने पर विपक्ष के 20 मेंबर्स ने विरोध किया और वोटिंग की मांग की। मेंबर दीदार सिंह नलवी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।
इसको लेकर कुरुक्षेत्र में HSGMC के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई। दोपहर करीब 12 बजे मेंबर्स की दीवान हॉल में मीटिंग शुरू हुई। 2 घंटे की मीटिंग के बाद जगदीश सिंह झींडा के नाम पर सहमति बनी। इसमें प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह को चेयरमैन चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...