Monday, November 30, 2026
Monday, November 30, 2026

जालंधर में महिला ने छत से लगाई छलांग, मौत

Date:

 

जालंधर—जालंधर के रामामंडी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बचने के प्रयास में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल परमजीत कौर को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं। निचली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। बुधवार सुबह परमजीत कौर अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

आग की लपटें देखकर परमजीत कौर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग से बचने के लिए उन्होंने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घर के नीचे रहने वाले किराएदार और पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें जोहल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान परमजीत कौर ने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार; 8 लोगों की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को दर्दनाक सड़क...