Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर को आज मिलेगा नया मेयर:AAP के विनीत धीर के नाम पर चर्चा

Date:

पंजाब के जालंधर नगर निगम के नए मेयर की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म हो गया है। शहर के नवनियुक्त पार्षदों को आज जालंधर के नए डिवीजनल कमिश्नर अरुण सेखरी (IAS) शपथ दिलाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे शहर को अपना नया मेयर मिल जाएगा। जालंधर के रेडक्रॉस भवन में बुलाई गई बैठक में नगर निगम जालंधर में चुने गए सभी पार्षद वोट करेंगे।

मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक आज यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे होनी थी। बता दें कि पंजाब सरकार ने जालंधर के मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों को फाइनल कर दिया है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है।

आम आदमी पार्टी पार्षद विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाएगी। सिर्फ इसकी घोषणा बाकी है। उनके लिए मजबूत जमीन तैयार की जा रही है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहिंदर भगत ने भाजपा पार्षद सत्या रानी और उनके साथियों को आप में शामिल कराया। देर रात वार्ड नंबर-85 से भाजपा की महिला पार्षद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

बता दें कि आने वाले दिनों में पार्षद के नाम की घोषणा हाईकमान द्वारा की जाएगी। विनीत धीर शहर के बड़े कारोबारी हैं और वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेतृत्व के संपर्क में भी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related