Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर में पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा

Date:

 

जालंधर—पंजाब के जालंधर में एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक रणजीत सिंह पटियाला में पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात था। सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों के लोगों को कुछ शक हुआ।

 

उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें रणजीत फंदे पर लटका हुआ मिला। रणजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

 

पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात था

जालंधर के थाना मेहतपुर के संगोवाल गांव के रहने वाले कॉन्स्टेबल रणजीत सिंह (30) ने मंगलवार-बुधवार की रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रणजीत पटियाला में पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन में तैनात थे। पड़ोसियों का कहना है कि काफी दिनों से छुट्टी पर थे।

शादीशुदा था, दो बच्चों का पिता

थाना मेहतपुर के SHO बलवीर सिंह ने बताया कि सुसाइड के बारे में पता चला है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि कॉन्सटेबल रणजीत सिंह की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे हैं। दोनों ही बेटे हैं। एक बच्चे की उम्र 3 और दूसरे की 4 साल है।

 

पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मेहितपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। हांलाकि अभी यह सामने नहीं आया कि इस नोट क्या लिखा हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related