Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

आज चंडीगढ़ पहुंचेगी भारत-साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम:कल मुल्लांपुर में होगा दूसरा टी-20 मैच

Date:

 

मोहाली–न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को होने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज शाम को पहुंचेगी। टीम शाम पांच के करीब पहुंचेगी। इसके बाद सीधे होटल जाएगी। वहीं, स्टेडियम पर मैच के लिए इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी रिव्यू की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत लोगों को न उठानी पड़े।

 

इसके अलावा स्टेडियम ग्राउंड और सभी गेट पर विशेष कैमरे लगाए जा रहे है। वहीं, सुरक्षा इंतजामों को लेकर पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3.45 बजे होगी।

 

आज दोपहर में भुवनेश्वर से आएगी टीमें

 

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है। पहला मैच 9 दिसंबर को कटक (Barabati Stadium) में खेला गया था, जहां भारत ने 101 रनों से जीत हासिल की। आज दोनों टीमें कटक से ही चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। दोनों टीमों और मैच ऑफिशियल्स को चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी और हयात सेंट्रिक में ठहराया जाएगा।

 

यह मैच 11 तारीख को चंडीगढ़ में होगा। फिर 12 तारीख को चार्टर फ्लाइट से टीम धर्मशाला के लिए रवाना होगी, जहां 14 को तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। हालांकि पहले दोपहर दो बजे टीमें पहुंचने का अनुमान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related