Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

जगराओं की छात्रा का नेशनल वुशु गेम में चयन

Date:

जगराओं-पंजाब में जगराओं के डीएवी स्कूल के दो छात्र गुनवीन कौर और हरकरनजोत सिंह एसजीएफआई की वुशु नेशनल गेम्स के लिए दिल्ली रवाना हो गए है। इससे पहले पंजाब स्तरीय स्कूल मुकाबलों में दोनों छात्रों नें पंजाब में पहला स्थान हासिल किया था जिसके बाद सें ही दोनो का चयन नेशनल गेम्स के लिए हुआ था।

पुरानी सब्जी मंडी रोड जगराओं निवासी ​​​​​​​गुनवीन कौर के पिता गुरप्रीत सिंहं, माता मनप्रीत कौर ने बताया कि अंडर-19 कैटेगिरी में 65 प्लस वर्गभार में खेलने वाली गुनवीन कौर का मैच बुधवार की शाम दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में था, जिसके लिए गुनवीन कौर ने पूरी तैयारी कर ली थी, परंतु ऐन मौके पर लड़कियों के मुकाबले रद्द कर दिए गए। यह मुकाबले आज होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गुनवीन कौर सेमीनफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी और गोल्ड मैडल हासिल करके पंजाब और जिला लुधियाना का नाम रोशन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related