Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर  में जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे और पुलिस में Encounter

Date:

 

 

 

जालंधर : जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जमशेर जंडियाला रोड पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से संबंधित एक गुर्गे ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के गुर्गे को गोली लगी है। भीषण गोलीबारी में करीब 15 राउंड गोलियां चलीं है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हथियार बरामदगी के किसी मामले में भगवानपुरिया के गुर्गे मंजीत को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने जमशेद जंडियाला रोड पर छीपाए होने की बात कबूल की।

पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई तो गुर्गे ने छीपाए हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली गुर्गे के लगी तथा वह घायल हो गया।  गुर्गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके से पुलिस ने 6 हथियार और गोली सिक्का भी बरामद किया है। पता चला है कि उक्त आरोपी नारकोटिक्स, हथियार व्यापार और जबरन वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है और उस पर कई मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related