Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

Islamabad:: जुमे की नमाज के दौरान इमाम बारगाह में धमाका, इबादत के वक्त बिछीं लाशें

Date:

 

International: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज उस वक्त दहल उठी जब जुमे की नमाज के दौरान एक इमामबाड़े को निशाना बनाया गया। शहर के शहजाद टाउन स्थित ‘इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा’ में हुए इस जोरदार धमाके ने पूरी राजधानी में दहशत फैला दी है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो गई इसके अलावा 169 लोग घायल बताए जा रहे है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी लागू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था।

 

खून से सनी मस्जिद और बदहवास लोग

धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल के दस्ते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, हालांकि अभी तक मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इबादत के वक्त हुआ जिससे नमाजियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे तरलाई इलाके को घेर लिया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

अस्पताल अलर्ट मोड पर

विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के बड़े अस्पतालों—PIMS, पॉलीक्लिनिक और सीडीए (CDA)—को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। PIMS अस्पताल के प्रमुख ने जानकारी दी है कि घायलों के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। एम्बुलेंस के जरिए घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की टीमें उनकी जान बचाने में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...