अमृतसर–पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित हो रहा था। इस ऑपरेशन के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है।
बरामद किए गए ग्रेनेड पर पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) की मार्किंग पाई गई है, जो इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार संबंधों की ओर स्पष्ट संकेत करती है। यह मॉड्यूल बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था।


