Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

ईरान का दुबई पर नया हमला: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागे ड्रोन, भारतीय समेत 4 लोग घायल

Date:

 

International : मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच Dubai International Airport (DXB) के पास बुधवार को दो ईरानी ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक इन ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में Ghana के दो नागरिक, Bangladesh का एक नागरिक और India का एक नागरिक शामिल है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर हालात का जायजा लिया।

दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार ड्रोन गिरने की घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब Iran और Israel के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और क्षेत्र में कई सैन्य हमले हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related