Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर पर जानलेवा हमला

Date:

 

कैथल—हरियाणा के कैथल में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथों- पैरों पर कई डंडे बरसाए। हमले में खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अंगुलियां भी जख्मी हो गईं। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है।

 

इसमें कुछ युवक हाथ में फावड़ा लिए नजर आ रहे हैं, जबकि खिलाड़ी दूर से उन्हें वहां से जाने के लिए इशारा कर रहा है। खिलाड़ी अरविंद्र सिंह का कहना है कि वह घटना के समय बच्चों को खेल की कोचिंग दे रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, खिलाड़ी इससे पहले दुष्यंत चौटाला के प्रोग्राम का विरोध कर चर्चा में आ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related