Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की मुश्किल में फंसी जान, PM मोदी से लगाई गुहार

Date:

 

International–रान में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्र दुविधा में फंस गए हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर से आए मेडिकल छात्र मार्च में होने वाली परीक्षाओं के कारण भारत नहीं लौट पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालयों ने अभी तक परीक्षाएं स्थगित करने की कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में उनके सामने दो ही विकल्प हैं या तो वहीं रुककर परीक्षा दें या भारत लौटकर एक साल की पढ़ाई जोखिम में डालें

ईरान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल कार्यक्रमों में नामांकित हैं। All India Medical Students Association (AIMSA) ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया है। संस्था ने Narendra Modi को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। AIMSA ने अपील की है कि भारत सरकार ईरानी अधिकारियों और विश्वविद्यालयों से बातचीत कर परीक्षाएं टालने की संभावना पर विचार करे। ईरान में पढ़ रहे छात्र बिलाल भट ने  कहा, “हम घर लौटना चाहते हैं। हमारे परिवार चिंतित हैं। लेकिन मार्च में परीक्षाएं हैं और स्थगन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। अगर परीक्षा छूट गई तो पूरा साल प्रभावित होगा।”एक अन्य छात्र मुसाफिद ने भी यही चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उड़ानें अभी चालू हैं, लेकिन हालात कब बदल जाएं, इसकी अनिश्चितता बनी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...