Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या, यूनिवर्सिटी में गोली मारी: आरोपी फरार

Date:

 

टोरंटो–कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के पास भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह टोरंटो में 2025 की 41वीं हत्या है। यह घटना कैंपस के पास होने से छात्रों में डर का माहौल है और यूनिवर्सिटी ने भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर को दोपहर में हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर शिवांक अवस्थी को गोली लगी हालत में पाया और मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

संदिग्ध पुलिस के आने से पहले मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।

टोरंटो में 3 दिन के अंदर दो भारतीयों का हत्या हुई। इससे पहले 20 दिसंबर को भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना का उसके पार्टनर ने मर्डर कर दिया था।

टोरंटो में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वे शिवांक के परिवार से संपर्क में हैं।

स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। दूतावास ने अपने बयान में शिवांक को एक युवा भारतीय डॉक्टरल छात्र बताया है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें लाइफ साइंसेज का अंडरग्रेजुएट छात्र भी कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related